हरियाणा में मारुति सुज़ुकी का 35 हजार करोड़ का निवेश ! PM ने किया उद्घाटन, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
हरियाणा में मारुति सुज़ुकी का 35 हजार करोड़ का निवेश ! PM ने किया उद्घाटन, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार 

Udaipur Times, Haryana News, Maruti Suzuki Plant : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में स्थापित Maruti Suzuki इंडिया लिमिटेड के अत्याधुनिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का गुरुवार को उद्घाटन PM मोदी और जापान की PM सानाए ताकाइची ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम के दौरान हुए इस उद्घाटन को भारत-जापान औद्योगिक साझेदारी के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। 800 एकड़ में विकसित इस प्लांट की वर्तमान उत्पादन क्षमता 5 लाख वाहन प्रतिवर्ष है। जिसे भविष्य में 35 हजार करोड़ रुपए के कुल निवेश के साथ बढ़ाकर 10 लाख वाहन प्रतिवर्ष किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक पूरी क्षमता विकसित होने के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों में शामिल होगा। इस परियोजना से 21 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के जरिए भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति मिलेगी। Haryana News

35 हजार करोड़ रुपए का निवेश

Maruti Suzuki के अनुसार खरखौदा प्लांट और इंटीग्रेटेड सप्लायर पार्क को मिलाकर इस परियोजना में कुल 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वर्तमान में प्लांट की उत्पादन क्षमता 5 लाख वाहन प्रतिवर्ष है, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 10 लाख वाहन प्रतिवर्ष किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक परियोजना के पूर्ण होने पर 21 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी का मानना है कि यह निवेश हरियाणा के औद्योगिक विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा।

बड़ी व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग

जानकारी के अनुसार कंपनी का कहना है कि 10 लाख यूनिट वार्षिक क्षमता हासिल करने के बाद खरखौदा प्लांट दुनिया के सबसे बड़े व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में शामिल होगा। यह प्लांट Maruti Suzuki के सालाना 40 लाख वाहनों के उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा। Haryana News

साथ ही भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माण और निर्यात केंद्र बनाने की दिशा में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

तकनीक पर आधारित है प्लांट

मिली जानकारी के मुताबिक खरखौदा प्लांट को 'सुज़ुकी स्मार्ट फैक्ट्री' कॉन्सेप्ट के तहत विकसित किया गया है। यहां अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों की मदद से उत्पादन प्रक्रिया की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इंडस्ट्री 5.0 के अनुरूप यहां ह्यूमन-अवेयर कोलैबोरेटिव रोबोट (कोबोट्स) लगाए गए हैं, जो कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा और उत्पादकता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जबकि ऊर्जा की खपत भी कम होगी। Haryana News

संचालित होगा प्लांट

जानकारी के अनुसार कंपनी अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट की बिजली की 100 प्रतिशत जरूरतें रिन्यूएबल एनर्जी से पूरी की जाएंगी। वर्तमान में यहां 20 मेगावाट पीक क्षमता का सोलर प्लांट संचालित है, जिसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 70 मेगावाट पीक करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा 10 टन प्रतिदिन क्षमता का बायोगैस प्लांट और एक मेगावाट घंटा क्षमता का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। Haryana News

जैसी आधुनिक सुविधाएं

मिली जानकारी के मुताबिक यह प्लांट 'जीरो लिक्विड डिस्चार्ज' प्रणाली पर आधारित है, जिसके तहत इस्तेमाल किए गए पानी की 100 प्रतिशत रीसाइक्लिंग की जाएगी। प्लांट की कुल जल आवश्यकता का लगभग दो-तिहाई हिस्सा रीसाइक्लिंग और वर्षा जल संचयन से पूरा होगा। वहीं वाहनों के परिवहन के लिए प्लांट परिसर में ही रेलवे साइडिंग विकसित की जाएगी, जिससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी। Haryana News

युवाओं पर भी फोकस

जानकारी के अनुसार कंपनी CSR के तहत खरखौदा प्लांट के आसपास स्थित 10 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामुदायिक विकास से जुड़ी परियोजनाएं चला रही है। इसके साथ ही भारत-जापान सहयोग के तहत स्थापित जापान-इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर मैन्युफैक्चरिंग (JIM) के माध्यम से अब तक 2,600 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

कंपनी ने भविष्य में सोनीपत और मानेसर स्थित संस्थानों में छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने की भी योजना बनाई है। Haryana News

मिलेगी नई मजबूती

मिली जानकारी के मुताबिक सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुज़ुकी ने कहा कि खरखौदा प्लांट का उद्घाटन भारत-जापान साझेदारी और 'मेक इन इंडिया' अभियान की सफलता का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत में तैयार होने वाले वाहनों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन e VITARA भी भारत में निर्मित होकर दुनिया के 100 देशों में निर्यात किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन के रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर एवं प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुज़ुकी, Maruti Suzuki इंडिया लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ हिसाशी ताकेउचि समेत भारत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कंपनी ने इसे भारत में अपने चार दशक से अधिक लंबे सफर का महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News