मारुति सुजुकी बनाएगी कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट, 561 करोड़ रुपये के निवेश से मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
मारुति सुजुकी बनाएगी कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट, 561 करोड़ रुपये के निवेश से मिलेगा बड़ा फायदा 

Udaipur Times, Haryana News :  मारुति सुजुकी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। वैकल्पिक ईंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मारुति सुजुकी ने 561 करोड़ रुपये के निवेश से कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट लगाने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को जानकारी के अनुसार कंपनी के बोर्ड ने चार परियोजनाओं को मंजूरी कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि पहले चरण के अनुभव के आधार पर भविष्य में CBG निर्माण का विस्तार किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब वाहन कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा वैकल्पिक ईंधन पर ध्यान दे रही हैं। CBG रासायनिक रूप से कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के समान है और इसे मौजूदा CNG वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार सरकार कच्चे तेल के आयात को कम करने, कृषि और नगरपालिका कचरे के प्रबंधन और उत्सर्जन को कम करने के लिए इसे बढ़ावा दे रही है। Haryana News

सफलता के बाद विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार यह निवेश मारुति सुजुकी के कंप्रेस्ड बायोगैस क्षेत्र में होने वाले विस्तार को लेकर है। यह पहल पैरेंट कंपनी Suzuki मोटर कॉर्प के गुजरात में चल रहे CBG प्रोजेक्ट की शुरुआती सफलता पर आधारित है। टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड जैसी अन्य वाहन कंपनियां भी CNG और LNG कमर्शियल वाहनों के पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही हैं और वैकल्पिक ईंधन को अपनाने के लिए फ्यूल रिटेलर्स के साथ साझेदारी कर रही हैं। Haryana News

नतीजे और उत्पादन

जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजों के साथ यह घोषणा की। मारुति सुजुकी ने बताया कि हरियाणा के खरखौदा में दूसरे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शुरू होने से उत्पादन बढ़ा है। तिमाही के अंत में डीलर इन्वेंट्री करीब 13 दिन की रही। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी ने 6,82,700 वाहन बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 29.3 फीसदी अधिक है।

इस दौरान छोटी कारों की घरेलू बिक्री में 34.1 फीसदी, SUV बिक्री में 44.6 फीसदी और निर्यात में 28.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। कंपनी की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 2.3 फीसदी बढ़कर 41.2 फीसदी हो गई है। Haryana News

लागत का दबाव

तिमाही के दौरान मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की नेट सेल्स 36 फीसदी बढ़कर 49,959 करोड़ रुपये रही। हालांकि, नेट प्रॉफिट 11 फीसदी घटकर 3,352 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,758 करोड़ रुपये था। मारुति सुजुकी ने बताया कि कच्चे माल की लागत बढ़ने से मार्जिन पर असर पड़ा है। Haryana News

कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, कच्चे माल की लागत तिमाही के दौरान बढ़ने लगी थी और युद्ध के कारण स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे मजबूत राजस्व वृद्धि के बावजूद मुनाफे पर असर पड़ा। लागत के दबाव को कम करने के लिए कंपनी ने इस साल स्टील और अन्य जरूरी इनपुट की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते दो बार वाहनों के दाम बढ़ाए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News