मारुति सुजुकी की इस SUV पर मिल रही है 2 लाख रुपये की बंपर छूट, 28 KM की माइलेज के साथ बिक्री में भी बनी नंबर वन

 | 
मारुति सुजुकी की इस SUV पर मिल रही है 2 लाख रुपये की बंपर छूट, 28 KM की माइलेज के साथ बिक्री में भी बनी नंबर वन

Udaipur Times, Automobile News, Maruti Suzuki Victoris : मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ एसयूवी में से एक बन गई है। ये सीधे हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को टक्कर दे रही है। अगर आप विक्टोरिस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बेस्ट समय है।

Maruti Suzuki Victoris1.35 लाख रुपये तक की छूट

इस महीने विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर सबसे अधिक लाभ मिल रहे हैं, जिसमें कुल मिलाकर 1.35 लाख रुपये तक की छूट शामिल है। इनमें 20,000 रुपये की नकद छूट, 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, 30,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10,000 रुपये की संस्थागत छूट शामिल हैं। वहीं, पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। 

मारुति सुजुकी की इस SUV पर मिल रही है 2 लाख रुपये की बंपर छूट

दोनों वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। स्क्रैपेज स्कीम का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को पेट्रोल वेरिएंट पर 25,000 रुपये और सीएनजी वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। इन वेरिएंट पर 20,000 रुपये का लॉयल्टी अपग्रेड बोनस और 10,000 रुपये का संस्थागत डिस्काउंट भी मिलता है।

10.50 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये के बीच की कीमत वाली विक्टोरिस, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा सिएरा और होंडा एलिवेट को टक्कर देती है।

जून में विक्टोरिस की 10,000 यूनिट्स बिकीं

1 जुलाई को मारुति सुजुकी की मासिक बिक्री संबंधी मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, पार्थो बनर्जी ने बताया कि जून में विक्टोरी की लगभग 10,000 यूनिट्स बिकीं। इनमें थोक बिक्री शामिल है, जबकि खुदरा बिक्री इससे भी अधिक रही, जो 13,000 यूनिट्स से भी ज़्यादा थी। बनर्जी ने आगे कहा कि विक्टोरी में सीएनजी का उपयोग 50% का आंकड़ा पार कर चुका है। मारुति सुजुकी के पूरे पोर्टफोलियो में सीएनजी का उपयोग लगभग 42% है।

मारुति सुजुकी की इस SUV पर मिल रही है 2 लाख रुपये की बंपर छूट

मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) कई पावरट्रेन विकल्पों में पेश 

मारुति सुजुकी विक्टोरिस को कई पावरट्रेन विकल्पों में पेश करती है। इनमें विक्टोरिस पेट्रोल एमटी, विक्टोरिस पेट्रोल एटी, विक्टोरिस सीएनजी एमटी और विक्टोरिस हाइब्रिड ई-सीवीटी शामिल हैं। सीएनजी संस्करण में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया गया है, जिससे बूट के अंदर अधिक जगह बच जाती है।

धांसू फीचर्स के साथ उपलब्ध 

मारुति सुजुकी विक्टोरिस के एक्सटीरियर में नई जनरेशन की बोल्ड क्रोम ग्रिल और स्लिक एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। इसका मस्कुलर बंपर और आकर्षक अलॉय व्हील्स इसे दमदार SUV लुक देते हैं।

इंटीरियर के बारें में कहा जाये तो इसमें काफी बड़ा और हवादार केबिन मिलता है। SUV में प्रीमियम डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यात्रियों के आराम के लिए पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

मारुति सुजुकी की इस SUV पर मिल रही है 2 लाख रुपये की बंपर छूट

28.65 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ

माइलेज के मामले में, विक्टोरिस पेट्रोल एमटी 21.18 किमी प्रति लीटर, विक्टोरिस पेट्रोल एटी 21.06 किमी प्रति लीटर, विक्टोरिस सीएनजी एमटी 27.02 किमी प्रति किलोग्राम और विक्टोरिस हाइब्रिड ई-सीवीटी 28.65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करती है। मारुति सुजुकी विक्टोरी रेंज की कीमत 10.50 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। सीएनजी वर्जन की कीमत 11.50 लाख रुपये से 14.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News