मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित

भैरव बाग में किया गया आयोजित 

 | 
marwari mahila

उदयपुर 1 अक्टूबर 2021। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की उदयपुर शाखा द्वारा राजस्थान प्रांतीय अधिवेशन आज भैरव बाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी एवं विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय सचिव रेखा लखोटिया थी।

प्रारम्भ में शाखा अध्यक्ष पूनम भदादा ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर महिला सम्तमेजन की सदस्य माधवी समदानी व हर्षा खमेसरा ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सीकर, चित्तौड, भीलवाड़ा,अजमेर,जयपुर से भी सदस्याओं ने भाग लिया।

शाखा सचिव भावना पण्ड्या ने बताया कि दीप्ति माहेश्वरी ने सामाजिक जागृति,सामाजिक मूल्यों के लिये प्रतिबद्धता व महिलाओं की भागीदारी बढ़़ानें पर जोर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News