संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा थानों में मास्क वितरण

 | 
थाना प्रताप नगर, हिरन मगरी, गोवर्धन विलास सवीना, सुखेर, अम्बामाता, भूपालपुरा, कलेक्ट्री एवं आयड व चैराहों पर तैनात ड्यूटी करते जवानों को शामिल करते हुये लगभग 2000 से अधिक मास्क वितरित किये

उदयपुर। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने कोरोना महामारी में सेवारत पुलिस के जवानों और थानों में सेवा दे रहे अधिकारियों को ब्रांच के संयोजक जीत सिंह के नेतृत्व में मास्क वितरण किया गया।

यह जानकारी मिडिया प्रभारी राजेश सोनी ने देते हुये बताया कि जिसमें थाना प्रताप नगर, हिरन मगरी, गोवर्धन विलास सवीना, सुखेर, अम्बामाता, भूपालपुरा, कलेक्ट्री एवं आयड व चैराहों पर तैनात ड्यूटी करते जवानों को शामिल करते हुये लगभग 2000 से अधिक मास्क वितरित किये और आगे भी ये सेवाएं जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस आपदा में निरंकारी मिशन द्वारा देश एवं विदेशों में सभी प्रकार की सेवायें की जा रही हैं वो चाहे प्रवासियों के भोजन से लेकर सूखे राशन या और जो आज के वक्त की मांग हैं उस अनुसार मिशन मानवता की सेवा में समर्पित है। मिशन पिछले 91 सालों से हर परिस्थितियों में मानवता की सेवा में अग्रसर हैं। 

इस अभियान में सेवादल सहित मुख्य रुप से हीरालाल, दीपेश हेमनानी,  रामसिंह एंव अन्य सेवादार  शामिल रहंे।  मिशन इससे पूर्व देश के विभिन्न राज्यों में इस प्रकार के दिल्ली से आये स्पेशल मास्क वितरीत किये जा चुके है।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News