मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज उदयपुर के सामुहिक विवाह 19 नवंबर को
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था, उदयपुर के संरक्षण में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का सामुहिक विवाह तथा तुलसी विवाह का सामुहिक विवाह देव उठनी एकादशी दिनांक 19 नवम्बर 2018 को राजस्थान महिला विद्यालय स

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्था, उदयपुर के संरक्षण में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का सामुहिक विवाह तथा तुलसी विवाह का सामुहिक विवाह देव उठनी एकादशी दिनांक 19 नवम्बर 2018 को राजस्थान महिला विद्यालय स्कुल ग्राउण्ड, सूरजपोल, उदयपुर पर आयोजित किया जायेगा।
विवाह समारोह की संभाग स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु ललित खेजडिया, प्रकाश रूणवाल, राजेश्वर कुलथिया, नरेश जवड़ा, रामेश्वर सोलीवाल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता ललित सालडीवाल, विकास ददौलिया, हरीश ददौलिया, मयंक धूप्पड, भरत डसाडिया, मनीष वेवार, महेश अडाणिया, प्रकाश चंद्र सोलीवाल, कैलाश कुलथिया, कैलाश वेवार आदि द्वारा सामुहिक विवाह के प्रचार प्रसार हेतु समाजजन से व्यक्तिगत सम्पर्क कर विवाह योग्य युवक युवतियो को विवाह इस सामुहिक विवाह में करवाने को प्रेरित किया।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
समाज जनो ने बाल विवाह, अनमेल विवाह, कन्या विक्रय, दहेज प्रथा फिजुलखर्ची जैसी सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन में सहयोग की अपील की तथा इस पावन पुनीत सामाजिक क्रांति के महायज्ञ में अपना सहयोग प्रदान करते हुए सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जिसका समाज जनों ने बहुत ही हर्ष पूर्वक स्वीकृति देते हुए अपने अपने तन मन धन से सहयोग का विश्वास दिलाया। इस प्रचार प्रसार के दौरान 8 जोड़ों का पंजीयन भी हुआ है
उक्त जानकारी देते हुए श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश जी जवडा ने बताया कि अभी तक 20 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है तथा सामुहिक विवाह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कार्यकारिणीयो का गठन किया जा रहा है जिसमें युवाओं को नेतृत्व की सीख देने हेतु वरिष्ठ जनों के नेतृत्व में युवाओं को कार्यभार सौंपा जायेगा।
