इमाम हुसैन की याद में विशाल रक्तदान शिविर आज

मोहर्रम की सातवी तारीख पर दाऊदी बोहरा जमात द्वारा कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और शहीदों की याद में गुरूवार 30 अक्टूबर 2014 को विशाल रक्तदान शिविर बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर पर आयोजित किया जाएगा

 | 

मोहर्रम की सातवी तारीख पर दाऊदी बोहरा जमात द्वारा कर्बला में शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन और शहीदों की याद में गुरूवार 30 अक्टूबर 2014 को विशाल रक्तदान शिविर बोहरवाड़ी स्थित बोहरा यूथ मेडिकेयर सेन्टर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम सहयोग प्रदान करेगी। शिविर प्रातः 8:30 बजे से 2:00 बजे तक चलेगा।

यह जानकारी देते हुए दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता अनिस मियांजी ने बताया कि हज़रत इमाम हुसैन की याद में बोहरवाड़ी और समुदाय के अन्य मौहल्लों में लगाई गई सबीलों पर शर्बत, दूध, पानी आदि का वितरण किया जा रहा है और सामुहिक नियाज में समुदाय के सभी लोग शिरकत कर रहे है।

अनिस मियांजी ने गुरूवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए अधिकाधिक लोगों से स्वेच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News