मीरा गर्ल्स कॉलेज में विशाल रोजगार मेला
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में 20 जनवरी को विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. जयन्त शर्मा ने बताया कि इस मेले में लगभग 30 ब्राण्डेड कम्पनी भाग लेंगी तथा वर्तमान में अध्ययनरत सभी संकाय की तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध एवं स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध की छात्राओं का विभिन्न पदों पर साक्षात्कार लेकर अपनी कम्पनी में रोज़गार पर पदस्थापित करेंगी।

प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने जानकारी दी कि इस मेले में कॉलेज से पूर्व में उत्तीर्ण छात्राएं भी साक्षात्कार देकर अपनी स्वैच्छिक कम्पनी में पदस्थापित हो सकेंगी।यह मेला वर्तमान एवं पूर्व छात्राओं के केरियर के निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगा जो कि छात्राओं के साथ उनके अभिभावक के लिये भी सहायक हो सकेगा।
प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने इच्छुक सभी छात्राओं से अपील की है कि वे इस मेले में उपस्थित होकर स्वयं को लाभांवित करें।