विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 15 को

रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष सुशील बाठीया ने आज पत्रकार वार्ता मे बताया की रोटरी क्लब उदयपुर के डॉ कोठारी आर्इ होस्पीटल द्धारा सचालिंत विजय फाउन्डेशन ट्रस्ट एव जिला स्वास्थ्य समिति के सयुक्ंत तत्वाधान में 15 दिसम्बर शनिवार को नार्इयों की तलार्इ स्थित तेरापथं भवन मे निशुल्क शल्य एंव नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

 | 

विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 15 को रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष सुशील बाठीया ने आज पत्रकार वार्ता मे बताया की रोटरी क्लब उदयपुर के डॉ कोठारी आर्इ होस्पीटल द्धारा सचालिंत विजय फाउन्डेशन ट्रस्ट एव जिला स्वास्थ्य समिति के सयुक्ंत तत्वाधान में 15 दिसम्बर शनिवार को नार्इयों की तलार्इ स्थित तेरापथं भवन मे निशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में जाँच के साथ भर्ती व 16 दिसम्बर को रोगी का ऑपरेशन कर इन्ट्रा आक्यूलर लेन्स प्रत्यारोपित किये जाएँगे। कोठारी आर्इ होस्पीटल के डॉ अनिल कोठारी ने बताया की इन शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 45 हज़ार मरीजों को मोतियाबिन्द का आपरेशन कर उससे होने वाली अन्धता से मुक्ती दिलार्इ जा चुकी है।

शिविर मे आने वाले रोगीयों के आवास , भोजन की व्यवस्था निशुल्क होगी। अतं मे रोटरी क्लब अध्यक्ष बाठीया ने बताया की शिविर का आयोजन का क्रम गत 15 वर्षों से चल रहा है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News