विशाल निशुल्क स्वाइन फ्लू काढ़ा वितरण
तेरापंथ युवक परिषद द्वारा शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा एक दिवसीय विशाल निशुल्क स्वाइन फ्लू काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 20 हजार लोगों को जानलेवा बीमारी स्वाई
तेरापंथ युवक परिषद द्वारा शनिवार को अब तक का सबसे बड़ा एक दिवसीय विशाल निशुल्क स्वाइन फ्लू काढ़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 20 हजार लोगों को जानलेवा बीमारी स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए निशुल्क काढ़ा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अभिषेेक पोखरना ने बताया कि उदयपुर के पांच मुख्य चौराहों, पाठों की मगरी कॉर्नर सेवाश्रम चौराहा, उदयपुर होटल के नीचे सूरजपोल चौराहा, शास्त्री सर्कल, फील्ड क्लब के बाहर फतहपुरा चौराहा एवं भुवाणा बाईपास चौराहे पर स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक निशुल्क काढ़ा वितरण के काउंटर लगाये जायेंगे।
मंत्री अजीत छाजेड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के लगभग 150 युवा साथी अपनी सक्रिय भूमिका निभायेंगे। संयोजक विनोद मांडोत ने बताया कि इस काढ़े में उदयपुर के आसपास के गांवों से ताजा जड़ी बूटियां मंगवाकर उनका काढ़ा बनाया जायेगा।
सह संयोजक साजन मांडोत ने बताया कि इस कार्यक्रम में उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, डूंगला विधायक गौतम दक, पूर्व महापौर श्रीमती रजनी डांगी, तेरापंथ सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
