ट्रोमा वार्ड में जरूरत की सामग्री भेंट

जैन सोश्यल ग्रुप विजय की ओर से आज महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में जरूरत की सामग्री स्ट्रेचर, ऑपेरशन टेबल, व्हील चेयर व कुर्सिया भेंट की गई। 
 | 

उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप विजय की ओर से आज महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में जरूरत की सामग्री स्ट्रेचर, ऑपेरशन टेबल, व्हील चेयर व कुर्सिया भेंट की गई। समारोह के मुख्य अतिथि हाॅस्पीटल के पूर्व अधीक्षक एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. विनय जोशी, विशिष्ठ अतिथि जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ के रिजन चेयरमेन आर.सी.मेहता थे।  

ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि पिछले काफी समय से इन सामग्रियों की जरूरत महूसस की जा रही थी। ग्रुप ने उन सामग्रियों को भेंट कर चिकित्सालय प्रशासन एवं मरीजों को राहत प्रदान करने का प्रयास किया है। 

इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर कोठारी, सचिव लोकेन्द्र कोठारी, गोपाल बंब, सुनील बापना, सोश्यल ग्रुप मेवाड़ के रिजन चेयरमेन निर्वाचित मोहन बोहरा, पूर्व उप सभापति वीरेन्द्र बापना मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News