मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और स्वतंत्रता आंदोलन में मुसलमानों के योगदान पर परिचर्चा
"मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मुसलमानों के योगदान" नामक विषय एक परिचर्चा शनिवार को सायं 5 बजे उदयपुर के महाराणा कुम्भा सभागार में आयोजित की जाएगी।सुधारवादी बोहरा आंदोलन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर द्विवर्षीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में मौलाना आज़ाद की 130वीं जयंती के अवसर पर

“मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में मुसलमानों के योगदान” नामक विषय एक परिचर्चा शनिवार को सायं 5 बजे उदयपुर के महाराणा कुम्भा सभागार में आयोजित की जाएगी।
परिचर्चा के संयोजक अनीस मियाजी के बताया कि सुधारवादी बोहरा आंदोलन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर द्विवर्षीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में मौलाना आज़ाद की 130वीं जयंती के अवसर पर स्थानीय गुमानियावाला स्थित महाराणा कुंभा सभागार में इस परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। बोहरा यूथ संस्थान, सुधारवादी दाऊदी बोहरा जमाअत, सेंट्रल बॉर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी, महावीर समता संदेश, पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज़ और जनतांत्रिक विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस परिचर्चा में जनतांत्रिक विचार मंच के शंकर लाल चौधरी, मूल प्रश्न के संपादक वेद दान सुधीर, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के राजनीति विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ज़ेनब बानू आर.वी., सेंटर फॉर स्टडी ऑफ सोसायटी एण्ड सेक्युलरिज्म, मुम्बई के निदेशक इरफ़ान इंजीनियर के अलावा बोहरा यूथ के महासचिव ग़ज़नफ़र अली ओकासा भाग लेंगे।