मावली जंक्शन स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना का आधे से अधिक काम पूरा

कार्य को इस वर्ष के अंत तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

 | 
Mavli Junction station development

उदयपुर 28 सितंबर 2025। अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य किया जा रहे हैं जिसके अंतर्गत चित्तौड़गढ़- उदयपुर खंड पर स्थित मावली स्टेशन पर भी विकास कार्य किया जा रहे हैं जिस पर लगभग 21 करोड रुपए का खर्च आएगा। कार्य को इस वर्ष के अंत तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Mavli Junction

मावली स्टेशन पर 1428 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में लगभग 14 करोड़ की लागत से नई स्टेशन बिल्डिंग बनाई जा रही है जिसके अंतर्गत मैन स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म शेल्टर और बुकिंग काउंटर का कार्य पूर्ण हो गया है और सर्कुलेटिंग एरिया का कार्य जारी है। 

Mavli Junction

मावली जंक्शन पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सतही कार्य और कॉलम खड़े करने से संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं । लगभग 9 हजार स्क्वायर मीटर सर्कुलेटिंग एरिया का सरफेसिंग का कार्य जारी है साथ ही 1315 स्क्वायर मीटर क्षेत्र के पार्किंग एरिया की सरफेसिंग भी जारी है । पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य पूर्ण हो गया है, कोच इनफॉरमेशन बोर्ड का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है ।

Mavli unction

स्टैंडर्ड रेम्प, दिव्यांगजन पार्किंग और लो हाइट टिकट बुकिंग काउंटर का काम भी जारी है। दो नई लिफ्ट लगाई जा रही है। आर्ट और कल्चर संबंधित कार्य लगभग 1 हजार स्क्वायर मीटर में किए जा रहे हैं ।वेटिंग हॉल, शौचालय, नई सेकंड एंट्री विकसित की जा रही है। 

Mavli Junction

मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्य में और अधिक तेजी लाने को निर्देशित किया है।