मानसून की बारिश कहीं आपके घर को भी ना बना दे सांपों का अड्डा ! जल्दी अपनाए ये 5 आसान तरीके

 | 
मानसून की बारिश कहीं आपके घर को भी ना बना दे सांपों का अड्डा ! जल्दी अपनाए ये 5 आसान तरीके 

Udaipur Times, Snake Safety Tips : बारिश का मौसम गर्मी से राहत तो लेकर आता है लेकिन इस मौसम में कई परेशानियां भी बढ़ जाती है। बारिश के कारण बिलों में पानी भरने के कारण सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि घरों और रिहायशी इलाकों में सांपों (Snake) के आने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

मानसून के दौरान बिलों और प्राकृतिक ठिकानों में पानी भर जाने से सांप सुरक्षित जगह की तलाश में घरों के आसपास पहुंच जाते हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां अपनाकर आप अपने घर को स्नेक प्रूफ (Snake Proof) बना सकते हैं- 

1. घर की दरारों और खुली जगहों को बंद करें (Seal cracks and open spaces in the house)

सांप बहुत छोटी जगहों से भी घर के अंदर घुस सकते हैं। दरवाजों, खिड़कियों, दीवारों, नींव और ड्रेनेज सिस्टम के आसपास की दरारों की जांच करें और उन्हें अच्छी तरह बंद कर दें। मानसून में यह सावधानी बेहद जरूरी है।

2. घर के आसपास साफ-सफाई रखें (Keep the area around the house clean)

घनी झाड़ियां, सूखे पत्तों के ढेर, लकड़ी और घास-फूस सांपों के छिपने की पसंदीदा जगह होती हैं। बारिश में तेजी से बढ़ने वाली वनस्पति को नियमित रूप से काटते रहें और आसपास का क्षेत्र साफ रखें।

3. चूहों और अन्य जीवों को घर से दूर रखें (Keep mice and other creatures away from the house)

सांप भोजन की तलाश में भी घरों की ओर आते हैं। चूहे, मेंढक और कीड़े-मकोड़े उनकी पसंदीदा खुराक हैं। इसलिए खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखें, कूड़ेदान को ढककर रखें और पालतू जानवरों का खाना खुले में न छोड़ें।

4. पानी जमा न होने दें (Do not let water accumulate)

बारिश के दौरान जमा पानी में मेंढक और कीड़े पनपते हैं, जो सांपों को आकर्षित करते हैं। घर के आसपास ड्रेनेज, पानी की टंकियों और नलों के पास नियमित जांच करें और कहीं भी पानी जमा न होने दें।

5. गार्डन की सफाई रखें (Keep the garden clean)

सांपों को छिपने के लिए अंधेरी, नम और घनी जगहें पसंद होती हैं। ऐसे में अपने घर के बगीचे की नियमित सफाई करें। घास को समय-समय पर काटते रहें और लकड़ी, पत्थरों, सूखे पत्तों या कचरे के ढेर को जमा न होने दें। साफ-सुथरा गार्डन न सिर्फ सांपों को दूर रखता है, बल्कि आपको किसी भी जंगली जीव की मौजूदगी का समय रहते पता लगाने में भी मदद करता है।

6. सांप दिखे तो घबराएं नहीं (Do not panic if you see a snake)

अगर घर या आंगन में सांप दिखाई दे तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उसे पकड़ने, मारने या भगाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे काटने का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों और पालतू जानवरों को भी दूर रखें और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम से संपर्क करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News