महापौर ने किया सिटी बसों का तकनिकी निरीक्षण
शीघ्र प्रारम्भ होने वाली सिटी बसों का गुरूवार को महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने तकनिकी निरीक्षण किया। शहर में नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं वायु प्रदुषण का दबाव कम करने के उद्धेश्य से शीघ्र ही सिटी बसों में बढ़ोतरी की जा रही है।

नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने बताया कि निगम द्वारा 71.00 लाख रू0 की लागत से नागरिकों की सुविधा हेतु सिटी बसे क्रय की गई है जिनमें प्रथम चरण में चार बसे में आ चुकी है और शीघ्र ही कल तक शेष चार बसे और आ जायेगी ।
बसो को शहर में संचालित करने से पूर्व जयपुर से रूट परमिट की स्वीकृति जारी होते ही एम.ओ.टी. के आधार पर एन.आई.टी.जारी की जायेगी जिसमें टिकटों की दर एवं शर्ताे निगम द्वारा तय की गई है । बसों को जो भी एजेन्सी एम.ओ.टी. के आधार पर चलायेगी वह नगर निगम को सालाना राजस्व जमा करायेगी ।
महापौर के साथ तकनिकी निरीक्षण के दौरान नगर निगम के गैराज अधीक्षक बाबुलाल चौहान भी साथ थे ।