सिटी पैलेस देखकर हुए अभिभूत ढाका के मेयर

ढाका (बांगलादेश) के मेयर मोहम्मद सैय्यद खोकोन ने सपरिवार उदयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को यहां ऐतिहासिक सिटी पैलेस का भ्रमण किया।

 | 

सिटी पैलेस देखकर हुए अभिभूत ढाका के मेयर

ढाका (बांगलादेश) के मेयर मोहम्मद सैय्यद खोकोन ने सपरिवार उदयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को यहां ऐतिहासिक सिटी पैलेस का भ्रमण किया।

फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि ढाका के मेयर मोहम्मद सैय्यद खोकोन ने सिटी पैलेस के जनाना महल, सिल्वर गैलेरी एवं कॉस्ट्यूम गैलेरी को बहुत ही बारीकि से निहारा।

उन्होंने फाउण्डेशन के विरासत संरक्षण एवं  संवर्धन  की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आउवा ने उन्हें मेवाड़ के ऐतिहासिक महाराणा प्रताप द्वारा स्वंतत्रता के लिए दिए गए बलिदान एवं मेवाड क़ी कला, शिक्षा, चिकित्सा, धर्म एवं अन्य जानकारियों की बात कही। ढाका के मेयर ने सिटी पैलेस के संरक्षण एवं संग्रहालय की जानकारी पर हर्ष जताया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News