मयूरी 2013 का आगाज


मयूरी 2013 का आगाज

बी.एन कन्या महाविद्यालय में मयूरी-13 का शुभारम्भ आज कई प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलपत सिंह राठौड़, बी एन इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.निरंजन नारायण सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि वित्त सचिव कृष्णा सिंह कछेर, संयुक्त सचिव पदम् सिंह पाखंड, आयोजक डॉ.मैना जैन, डी.एस.डब्ल्यू डॉ. लश्मी सिंह, ए.डी.एस.डब्ल्यू माधवी राठौड़ रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रस

 
मयूरी 2013 का आगाज

बी.एन कन्या महाविद्यालय में मयूरी-13 का शुभारम्भ आज कई प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी आर.एन.टी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलपत सिंह राठौड़, बी एन इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.निरंजन नारायण सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि वित्त सचिव कृष्णा सिंह कछेर, संयुक्त सचिव पदम् सिंह पाखंड, आयोजक डॉ.मैना जैन, डी.एस.डब्ल्यू डॉ. लश्मी सिंह, ए.डी.एस.डब्ल्यू माधवी राठौड़ रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष तन्वी राठौड़ और संस्कृति सचिव मुमल झाला ने की।

मयूरी में आज रंगोली, मंडाना, साडी-रैपिंग की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सभी छात्राओं ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। रंगोली में 34 छात्राओं ने भाग लिया वही मंडाना में 15 छात्राओं ने भाग लिया।

मयूरी 2013 का आगाज

आयोजक डॉ. मैना जैन ने बताया कि मयूरी कॉलेज का सबसे बड़ा कार्यक्रम होता है। मयूरी के कार्यक्रम के लिए सभी छात्राएं पुरे वर्ष भर इंतज़ार करती है और साथ ही इसकी तैयारी के लिए सभी छात्राएं पिछले कई महीनों से कर रही है। कार्यक्रम में अभी सभी तरह की सक्रियता होगी, जो जो भी छात्राएं चयनित होगी उन्हें आगे मयूरी में भाग लेना का मौका मिलेगा।

मयूरी 2013 का आगाज

छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना था कि इसमें सभी विभाग की छात्राएं कार्यक्रम में भाग लेती है एवं इसका उत्साह सभी छात्राओं में दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी को परितोषित भी किया जायेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags