मयूरी-2013: छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

मयूरी-2013: छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

बी .एन कन्या महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम मयूरी-2013 का आज तीसरा दिन रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी .एन कन्या महविद्यालय के प्राचार्य एन एल शर्मा, डी.एस.डब्ल्यू रश्मी सिंह, ए.डी.एस.डब्ल्यू डॉ. मैना जैन और आयोजक सचिव डॉ.माधवी राठौड़ थी।

आज आयोजित बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फ्लावर डेकोरेशन की प्रतियोगिता रखी गई। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में कुल 15 छात्राओं ने भाग लिया वही फ्लावर डेकोरेशन में 7 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

डी.एस.डब्ल्यू रश्मी सिंह ने बताया कि आज बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में छात्राओं ने बहुत अच्छी तरह से खराब वस्तुओं को उपयोग करके नई वस्तुएं बनाई जो आगे भी काम आ सकती है और इस तरह की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता दिखाई दी उसी तरह फ्लावर डेकोरेशन में छात्राओं ने रंगबिरंगे फ्लावर से बहुत अच्छी अच्छी चीज़े बनाई।

मयूरी-2013: छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

सांस्कृतिक सचिव ने बताया कि उप गतिविधियों में अभी सलाद डेकोरेशन, हेयर स्टाइल, खाना खजाना जिसमे हर राज्य का खाना छात्राएं बनाएंगी, कोलाज मेकिंग, कार्ड मेकिंग, पूजा की थाली और इन सब के बाद मयूरी के अंत में नृत्य, गान प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कवाली, लाफ्टर शो, वन-एक्ट प्ले, फैशन परेड, भजन मण्डली एवं बेस्ट स्टूडेंट की प्रतियोगिता रखी गयी है। इन सब प्रतियोगिता के आधार पर बेस्ट स्टूडेंट और मिस मयूरी का चयन होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags