गिट्स में एम.बी.ए. विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के एम.बी.ए. विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘डिजीटलाइजेशनः पीपुल्स, टेक्नोलोजी एवं सर

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज, उदयपुर के एम.बी.ए. विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘डिजीटलाइजेशनः पीपुल्स, टेक्नोलोजी एवं सर्विसेज’’ विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रो. पी.के. जैन ने सेमीनार विषय पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सिमन्स दुबई के प्रोजेक्ट हेड कुलदीप चौधरी थे। चौधरी ने अपने व्यक्तव्य की शुरूआत डिजीटाइजेशन एवं डिजीटलाइजेशन में अंतर से की, उन्होनें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्मार्ट होम, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट कंट्री एवं स्मार्ट टेक्नोलोजी के महत्व को वीडियो उदाहरण से समझाया।
चौधरी ने कहा कि तकनीकी का सही प्रयोग ना केवल समय की बचत के लिए प्रभावशील हैं वरन इससें देश की प्रगति भी अधिक तेजी से संभव हैं। उन्होंने तकीनीक की खामिया बताते हुए उसके सही प्रयोग की अनुशंसा की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. धर्मेश मोटवानी ने किया तथा संचालन डाॅ. खनिका चौधरी ने किया।