गीतांजली मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस ‘‘फ्रेशर पार्टी 2020’’ का आयोजन

गीतांजली मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले 250 विद्यार्थियों के लिए भव्य आयोजन किया गया।
 | 
प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले कुशाग्र परतानी मिस्टर फ्रेशर तथा चार्वी झा मिस फ्रेशर चुनी गई। इसके अतिरिक्त अथर्व चौहान एवं नंदनी नोटीआल रनरअप रहें। 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले 250 विद्यार्थियों के लिए भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “क्लैश ऑफ़ खलनायक” थी। इसमें विद्यार्थियों ने खलनायक के रूप में खिलजी, गब्बर, तांत्रिक, सपेरा इत्यादि व खलनायिकाओं के रूप में फूलन देवी, महामंगा इत्यादि मुख्य आकर्षण रहे। 2018 बैच द्वरा कार्यक्रम की एंकरिंग की गयी।  

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जीएमसीएच डीन एफ.एस. मेहता एवं जजों के रूप में आये एनेस्थीसिया विभाग एचओडी डॉ. सुनंदा गुप्ता, बायोकेमिस्ट्री विभाग के एचओडी डॉ. आशीष शर्मा, पैथोलॉजी विभाग एचओडी डॉ. एम.एल. गुप्ता, फार्माकोलॉजी विभाग से डॉ. मीनू पिछोलिया के द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती वन्दना के साथ हुई। 

कार्यक्रम की संचालक फिजियोलॉजी एचओडी डॉ. मनजिंदर कौर ने प्रथम वर्ष एमबीबीएस विद्यार्थियों का स्वागत छात्रों का स्वागत कर मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं समय प्रबन्धन पर बल देते हुए कहा कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य को बनाने हेतु अनवरत रूप से कार्यरत हैं और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत नाटक, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो व गेम्स की प्रस्तुत दी गयी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले कुशाग्र परतानी मिस्टर फ्रेशर तथा चार्वी झा मिस फ्रेशर चुनी गई। इसके अतिरिक्त अथर्व चौहान एवं नंदनी नोटीआल रनरअप रहें। इस दौरान सभी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष व अध्यापक उपस्थित रहे एवं चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News