एमबीसी की शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 से उदयपुर में
मेवाड़ भील कोर, बांसवाड़ा बटालियन में कांस्टेबल भर्ती के लिए आउटडोर यानि शारीरिक दक्षता की परीक्षा आगामी 6 अक्टूबर से उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में प्रारम्भ होगी। पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किया जा चुका है।अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
The post

मेवाड़ भील कोर, बांसवाड़ा बटालियन में कांस्टेबल भर्ती के लिए आउटडोर यानि शारीरिक दक्षता की परीक्षा आगामी 6 अक्टूबर से उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में प्रारम्भ होगी। पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किया जा चुका है।
आउटडोर परीक्षा के प्रवेश पत्र यहाँ से डाउनलोड करे
महानिरीक्षक पुलिस भर्ती डॉ प्रशाखा माथुर ने बताया की लिखित परीक्षा में सफल घोषित सभी अभ्यर्थियों के आउटडोर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज ही मंगलवार शाम को अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
डॉ प्रशाखा माथुर ने बताया की खेल कोटे से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने सभी खेल सम्बंधित व् अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स एवं इसी प्रकार जनरल ड्यूटी, ड्राइवर, बेंड आदि के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी अपने सभी मूल दस्तावेजों जो की स्वयं द्वारा सत्यापित कॉपी (self अटटेस्टेड कॉपी) एवं कोई भी दो ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र तैयार रखने के निर्देश दिए गए है।