एमबी अस्पताल के बाड़े में पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश
उदयपुर के एमबी अस्पताल के नर्सेज क्वार्टर के पीछे बने बाड़े में आज सुबह पुलिस ने फंदे से लटकती युवती का शव बरामद किया। शव बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया। जबकि युवती के पैर ज़मीन को टच कर रहे थे। फिलहाल मृतक युवती की पहचान पुख्ता नहीं हो पायी है। हाथीपोल थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

शव पाए जाने की सूचना पाकर मौके पहुंची हाथीपोल थाना पुलिस ने बताया की अस्पताल में मेडिसिन वार्ड 15डी में देर रात सेल्फॉस खाकर भर्ती हुई मरीज़ के तौर पर उसकी पहचान का अंदेशा जताया है। परामर्श पर्ची पर अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों की पहचान करने में देर शाम तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस के अनुसार शव के हाथ पर गणेशी गुदा हुआ है। अस्पताल के रिकॉर्ड के आधार पर शव की पहचान फिलहाल 32 वर्षीया गणेशी पुत्री मोड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।