एम.डी.एस. और आईआईटी मुंबई की रोबोटिक्स वर्कशॉप
स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. से. 3 व प्रताप नगर शाखा और आईआईटी मुंबई के तत्वाधान में वायरलेस रोबोटिक कार्यशाला का आयोजन रोबोटिक्स की महत्ता एवं प्रासांगिकता को बढ़ावादेने के लिए किया जा रहा है; जिसमें विद्यार्थियों को इस पांचवीपीढी की मशीनों के साथ अपनी तकनीकी कौशल को बढाने का भी अवसर मिलेगा।

रोबोटिक्स तकनिकी की वह शाखा है जो रोबोट की डिजाइन, बनावट, कार्यप्रणाली और उपयोग के साथ कम्प्युटर सिस्टम के कंट्रोल और सूचना प्रणाली से सम्बन्धित है। हालांकि रोबोटिक्स और किन-किन विषयों में उपयोगी है यह तो खोज का विषय है।
इस कार्यशाला के संयोजक तथा विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी ने सुचित किया है कि इस कार्यशाला में एमडीएस के कक्षा सातवी से बारहवीं तक के विद्यार्थी तथा अध्यापक भाग ले रहे हैं। यह दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आईआईटी मुंबई और टेकफेस्ट 2014 द्वारा 14 और 15 दिसम्बर को विद्यालय में आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला आईआईटी मुंबई द्वारा भारत के चुनींदा 20 विद्यालयों में आयोजित की जा रही है।
कॉर्डिनेटर और एमडीएस पब्लिक स्कूल के निदेषक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी का कहना है कि, वायरलेस रोबोट पर कार्यशाला अगली रोबोट पीढी की गुणवत्ता, सुधारतथा अन्वेक्षणों को नया आयाम देगा।
इस कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागीयों को एम.डी.एस. और आईआईटी मुंबई का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस कार्यशाला के बाद शनिवार को सभी प्रतिभागीयों के मध्य एक रोबोटिक्स ओलम्पियाड का आयोजन किया जायेगा; जिसमें उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को आईआईटी मुंबई में जाकर अंतिम चरण में भाग लेने का अवसर मिलेगा।