एम.डी.एस व एम.एम.पी.एस 'अरावली नेक्स्ट जेन-4' के फाइनल में
अरावली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के तत्वाधान में जिला स्तरीय इन्टर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट "अरावली नेक्स्ट जेन-4" का एम.बी कॉलेज-बी ग्राउंड पर आज चौथा दिन सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।
अरावली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज के तत्वाधान में जिला स्तरीय इन्टर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट “अरावली नेक्स्ट जेन-4” का एम.बी कॉलेज-बी ग्राउंड पर आज चौथा दिन सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।
आज के दिन दो सेमी-फाइनल मैच हुए, जिसमें पहला सेमी-फाइनल एम.डी.एस-सी सै स्कूल सेक्टर-3 और सेंट्रल एकेडमी, सेक्टर-3 के मध्य खेल गया जिसमे सेंट्रल एकेडमी ने टॉस जीतकर 86 रन का लक्ष्य दिया जवाब में एम.डी.एस स्कूल ने 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। एम.डी.एस के चन्द्र प्रकाश ने 27 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
दूसरा मैच जवाहर जैन सी. सेकेंडरी, सेक्टर 11 और एम.एम.पी.एस के मध्य खेला गया जिसमे जवाहर जैन ने 20 ओवर में 117 रन बनाये। जवाहर जैन स्कूल की तरफ से राहुल कलाल ने 24 व दिनेश मीणा ने 22 रन बनाए।
जवाहर जैन की तरफ से राहुल कलाल ने 24 व दिनेश मीणा ने 22 रन बनाये। जवाब में एम.एम.पी.एस के विनायक बरबन ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में एम.एम.पी.एस ने बाद में बल्लेबाजी आवश्यक रन 5 विकेट खोकर 19 ओवर जीत हासिल कर ली। एम.एम.पी.एस की तरफ से हिमांशु लोढ़ा ने 30 रन की शानदार पारी खेली।
