एम.डी.एस. में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. व इसकी प्रतापनगर शाखा स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्लेग्रुप से दुसरी तक के विद्यार्थीयों ने भाग लिया।

 | 
एम.डी.एस. में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

धरती पर जब-जब धर्म का हास होता है तब-तब भगवान ने धरती पर अवतार लेकर धर्म की रक्षा की।

स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. व इसकी प्रतापनगर शाखा स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा प्लेग्रुप से दुसरी तक के विद्यार्थीयों ने भाग लिया।

एम.डी.एस. में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

बच्चे विभिन्न तरह की पौशाके जैसे- ग्वाला, राधा, कृष्ण, गोप-गोपीकाएँ बन कर आए। अध्यापिकाओं द्वारा मटकी, मूरली, मौर पंख बनाकर पूरे विद्यालय को सजाया गया। इसी के साथ कक्षा पीजी/पीएन ने छोटी-छोटी गैया, नर्सरी के बच्चो ने मैया यशोदा, एल.के.जी. के बच्चो ने जो हे अलबेला तथा कक्षा एच.के.जी. के बच्चो ने मधुबन में जो कन्हैया गीतों पर नृत्य किया। इन सभी को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा का पूरा ब्रज विद्यालय में उतर आया हो। उनकी बाल लीलाओ को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

एम.डी.एस. में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

इसी अवसर पर बच्चो को कृष्ण की बाल लिलाओं पर आधारित फिल्म भी दिखाई गई जैसे – द लिटील कृष्णा – द डार्लिंग ऑफ वृन्दावन और द लिटिल कृष्णा लिजेन्ड्री थी। साथ ही अध्यापिकाओं तथा नन्हें मुन्नों ने हाथी-घोड़ा पाल की जय कन्हैया लाल की के जयघोष लगाए।

एम.डी.एस. स्कूल के निदेशक शैलेन्द्र सोमानी, प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी व उपप्राचार्या सुश्री जया वर्मा ने कृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं एवं कृष्ण जन्म के बारे में बच्चों को बताया तथा सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाइयाँ दी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News