एम.डी.एस. में मनाया वसंत पंचमी पर्व
वसंत ऋतु यानि खिलने की सौंदर्य की ऋतु अपनी खुशी को फूल बनकर खिलाने की ऋ़तु को स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. से. 3 व प्रतापनगर में धूमधाम से मनाया गया।
वसंत ऋतु यानि खिलने की सौंदर्य की ऋतु अपनी खुशी को फूल बनकर खिलाने की ऋ़तु को स्थानीय विद्यालय एम.डी.एस. से. 3 व प्रतापनगर में धूमधाम से मनाया गया।
बसन्त पंचमी पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत एम.डी.एस. स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी द्वारा माँ वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कक्षा नवीं व दसवी के छात्राओं द्वारा मां सरस्वती का वंदन नृत्य व गान के साथ किया।
इसी के साथ कक्षा तीसरी से नवीं तक के विद्यार्थीयों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
वसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय की किड्स वर्ल्ड शाखा के विद्यार्थी पीले रंग के परिधान पहनकर विद्यालय आए। सभी बच्चो ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतिदी। इसी के साथ वे अपने खाने में पीले रंग का भोजन भी लाए।
एम.डी.एस. स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी ने बच्चों को वसंत पंचमी के अवसर पर की जाने वाली सरस्वती पूजन की महत्ता बताई।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा नवीं की छात्रा सुप्रिया काबरा व कामा जैन द्वारा किया गया।

