MDU रोहतक की प्रो. विनीता हुड्डा को मिली 25 लाख रुपये की ग्रांट, गेहूं पर करेंगी शोध
| Jun 8, 2026, 08:14 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा स्टेट काउंसिल की तरफ से हरियाणा के एमडीयू रोहतक की प्रो. विनीता हुड्डा को 25 लाख की ग्रांट मिली है। प्रो. विनीता हुड्डा को यह राशि गेहूं पर शोध के लिए हरियाणा स्टेट काउंसिल की तरफ से मंजूर की गई है।
जानकारी के अनुसार 3 साल की इस परियोजना में माइकोराइजा-माइक्रोबायोम तकनीक से रासायनिक खाद की निर्भरता घटाकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जाएगी और गेहूं को सूखा-गर्मी से लड़ने में मदद मिलेगी।
इससे किसानों की लागत घटेगी और पैदावार बढ़ेगी। प्रो. हुड्डा पहले भी नैनो तकनीक व सतत कृषि पर शोध कर चुकी हैं…विश्विद्यालयों के स्तर पर इस प्रकार के शोध सही में मानव सेवा है।
