बाल हिंसा की रोकथाम के लिए मीडिया कार्यशाला शुक्रवार को
यूनिसेफ के सहयोग से लोक संवाद संस्थान जयपुर तथा मोहन लाल सुखाडिया विश्वव
यूनिसेफ के सहयोग से लोक संवाद संस्थान जयपुर तथा मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के विरुद्ध होने वाली शारीरिक, मानसिक व लैंगिंक हिंसा को रोकने के लिए शुक्रवार को यहां नेहरु हास्टल के तिलक सभागार में मीडिया क्षमता संवद्धर्न के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
सुखाडिया विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि इस एक दिवसीय कार्यशाला को वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बोडा, राजस्थान विश्वविद्यालय में जनसंचार केन्द्र के अध्यक्ष प्रो संजीव भानावत तथा मीडिया विश्लेषक कल्याण सिंह कोठारी सम्बोधित करेंगे।
राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगठन यूनीसेफ, सेव दी चिल्ड्रन, प्लान इंडिया, वर्ल्ड विजन, रुम टू रीड, चाइल्ड लाइन तथा स्थानीय स्तर की स्वयंसंवी संस्थाओं, विभिन्न विभागों, जिला प्रशासन तथा स्कूलों के साथ मिल कर बाल हिंसा को समाप्त करने का अभियान जयपुर में 24 सितम्बर को शुरु हुआ था जो पूरे राज्य में इस वर्ष दिसम्बर तक चलेगा।
