फतहपुरा में मेडिकल केंप का आयोजन
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिषन के अन्तर्गत शहर की कच्ची बस्ती के निवासियों को उनके ही क्षेत्र में जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देष्य से आउटरीच कैम्प का आयोजन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुरा के तत्वावधान में किया गया।

केंप शनिवार सुबह 9 से 12 बजे तक वार्ड संख्या 55 में हनुमान कॉलोनी स्थित हनुमान मन्दिर परिसर में हुआ।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुरा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ नीता रोत ने बताया कि कैम्प का उद्घाटन नगर निगम उदयपुर के महापौर चन्द्र सिंह जी कोठारी द्वारा फीता काट कर किया गया। कैम्प में वार्ड संख्या 55 के पार्षद भगवान खारोल व वार्ड संख्या 1 के पार्षद अतुल चण्डालिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि कैम्प में जनरल फिजिषियन डॉ पीण्के सक्सेना एवं स्त्री रोग चिकित्सक डॉ वीना सक्सेना द्वारा सेवाएं दी गई। कैम्प में कुल 164 लाभार्थियों को निःषुल्क उपचार दिया गया। समस्त दवाईयां भी निःषुल्क वितरित की गई एवं 63 रोगियांे की खून, पेषाब, शुगर एवं प्रेगनेन्सी जांच की गई।