राजकीय किशोर गृह के समस्त बच्चों की हुई चिकित्सकीय जाँच

शहर के चित्रकुट नगर स्थित राजकीय किशोर गृह में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गृह में निवासरत समस्त विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नेत्र, दन्त एवं शारीरिक समस्त जाँच विशेषज्ञों द्वारा करते हुए उपचार किया गया।

 | 

राजकीय किशोर गृह के समस्त बच्चों की हुई चिकित्सकीय जाँच

बाल अधिकारों सरंक्षण हेतु विभिन्न गैर सरकारी संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का जिले में गठित संयुक्त संगठन बाल सुरक्षा नेटवर्क, उदयपुर द्वारा आज शहर के चित्रकुट नगर स्थित राजकीय किशोर गृह में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गृह में निवासरत समस्त विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का नेत्र, दन्त एवं शारीरिक समस्त जाँच विशेषज्ञों द्वारा करते हुए उपचार किया गया।

बाल सुरक्षा नेटवर्क के संयोजक शैलेन्द्र पण्ड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि आज इस शिविर में फिजिशियन डॉ. योगेन्द्र भार्गव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि भसिन एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहन भट्ट द्वारा सभी बच्चों की जाँच की जिसमें 8 बच्चे ऐसे पाए गये जिन्हें तुरन्त उपचार की आवश्यकता थी। ऐसे बच्चों की पूरी जानकारी अधीक्षक राजकीय किशोर गृह को प्रेषित की जाएगी।

शिविर में बाल कल्याण समिति, उदयपुर की अध्यक्षा मन्जु शर्मा, बाल कल्याण समिति सदस्य आर. एस. धाकड़, गुणमाला चेलावत, चाइल्ड फण्ड इण्डिया से डॉ. हेमलता वर्मा, गायत्री सेवा संस्थान से प्रवीण कुमार पानेरी, फॉस्टर केयर इण्डिया से देवाशीष मिश्रा, शिल्पा शर्मा, जतन संस्थान उदयपुर से लतिका वैष्णव, आबिदा खानम सहित बाल अधिकारिता विभाग, उदयपुर के प्रतिनिधि सम्मिलित रहे।

राजकीय किशोर गृह के वार्डन खेमराज द्वारा इस प्रयास की सराहना करते हुए बाल सुरक्षा नेटवर्क की धन्यवाद दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News