हजयात्रियों का मेडिकल चेकअप कल
हज 2020 के चयनित हज यात्रियों का मेडिकल चेकअप एवं मेडिकल कराने हेतु कल 31 जनवरी को मुस्लिम मुसाफिरखाना, चमनपुरा, उदयपुर में सुबह 10 से 1 बजे तक मेडिकल टीम द्वारा किया जायेगा।
| Jan 30, 2020, 18:14 IST
हज यात्री अपना कवर नम्बर लेकर चमनपुरा स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाना में आये।
उदयपुर 30 जनवरी 2020। राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज 2020 के चयनित हज यात्रियों का मेडिकल चेकअप एवं मेडिकल कराने हेतु कल 31 जनवरी को मुस्लिम मुसाफिरखाना, चमनपुरा, उदयपुर में सुबह 10 से 1 बजे तक मेडिकल टीम द्वारा किया जायेगा।
राजस्थान हज कमेटी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है की वर्ष 2020 की हज यात्रा के सरकारों कोटे से चयनित हज यात्री अपना कवर नम्बर लेकर चमनपुरा स्थित मुस्लिम मुसाफिरखाना में आये।
हज संयोजक जहीरूद्धीन सक्का ने बताया कि हज कमेटी के खाते में 81000/- रू. जमा कराकर पे स्लिप के साथ ओरिजनल पासपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट, प्रति हाजी 2 फोटो, केन्सल चैक या बैंक पास बुक की फोेटोकाॅपी, एड्रेस प्रूफ, आईडी की फोटोकाॅपी हज हाउस जयपुर में 15 फरवरी तक भेजनी है।
