चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन

बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज में आज एनएसएस की तीनों इकाईयों द्वारा एक चिकित्सा परामर्श केम्प का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

The post

 | 

चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन बीएनपीजी गर्ल्स कॉलेज में आज एनएसएस की तीनों इकाईयों द्वारा एक चिकित्सा परामर्श केम्प का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. पूजा गांधी ने छात्राओं को तत् संबंधी जोगिंग संबंधी, बालों के गिरने की समस्या उनसे बचाव के उपाय, कॉस्मेटिक पदार्थों के उपयोग से होने वाली त्वचा संबंधी बीमारियों की जानकारी एवं उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई व छात्राओं से उनकी स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नोŸारी की गई।

अलग-अलग मौसम में अपनी त्वचा को कैसे सुरक्षित रखें, त्वचा को कील-मुंहासों से बचाव आदि के बारे में छात्राओं के सवालों का जवाब दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मैना जैन ने बताया कि आज के युग में लड़कियों द्वारा बिना परहेज, खाने-पीने की चीजों का ध्यान ना रखना, समय का पूरी तरह से मैनेजमेंट नहीं करना भी एक तरह से चर्म रोगों को आमन्त्रित करता है।

बाजार के फास्ट फूड आदि व्यंजन महिलाओं में अनेक तरह की अंदरूनी बीमारियों की जनक होती है। इस कारण सुरक्षा एवं सावधानी, खान-पान आदि का ध्यान रखना जरूरी होता है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन.एल. शर्मा ने डॉ. पूजा गांधी को धन्यवाद देते हुए छात्राओं को उनके द्वारा दिये गए सुझावों को अमल में लोने का आश्वासन दिया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News