छम्मा-छम्मा पर जमकर थिरके मेडिकल विद्यार्थी

उदयपुर 12 अप्रैल 2019, गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर में साप्ताहिक वार्षिकोत्सव ‘वेसेलियस 2019’ के अंतर्गत साहित्यिक कार्यक्रमों के पांचवें दिन नृत्य प्रतियोगिता ‘नृत्यांजली’ आयोजित हुई। इसके निर्णायक डाॅ नूतन बेदी, डाॅ हिना शर्मा एवं डाॅ मीनू पचैलिया थे।

 | 

एकल नृत्य में डाॅ बीके आकांक्षा व ज्ञानवी ने प्रथम, सलोनी वाड़िया ने द्वितीय एवं यतिंदर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में द बेलेरिन्स को प्रथम तथा द बाॅम्बर्स को द्वितीय पुरस्कार से नवाज़ा गया। विद्यार्थियों ने क्लासिकल, कंटेम्परी, फ्री स्टाइल, बाॅलीवुड थीम एवं एसिड अटैक थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में गीतांजली मेला एवं डीजे नाइट का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर बहुचर्चित स्टैंडअप काॅमेडियन निशांत तंवर ने हंसा-हंसाकर लोटपोट किया। मेडिकल प्रोफेशन के बारे में चुटकियां लेते हुए बहुत हंसाया जिससे सभागार का माहौल मजेदार हो गया। पहली बार उदयपुर आये निशांत ने अपने मजाकिया अंदाज से मेडिकल स्टूडेंट्स को मस्त और खुश तथा तनाव मुक्त रहने का संदेश भी दिया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वहीं चौथे दिन गायन प्रतियोगिता ‘स्वरागिनी’ का आयोजन हुआ। इसके निर्णायक डाॅ पंकज सक्सेना, डाॅ ललिता जींगर एवं डाॅ आशुतोष सोनी थे।प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने मोहे रंग दो लाल, मैं तेनु समझावा की, मौला मेरे, घर याद आता है मुझे, ऐ दिल है मुश्किल, अभी मुझमें कहीं, मितवा, फिर मोहब्बत, मेरी सखी मंगल गाओ जैसे सुरमयी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का माहौल संगीतमय कर दिया।

छम्मा-छम्मा पर जमकर थिरके मेडिकल विद्यार्थी

एकल प्रतियोगिता में सौम्या महर्षि प्रथम, आदित्य पुरोहित द्वितीय व हिमांशु वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं युगल प्रतियोगिता में तेजस्विता वर्मा व तुष्टिका व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के मध्य में विद्यार्थियों ने नाटक, शायरी व चुटकुले सुना सभी दर्शकों को लोट-पोट किया। अंत में मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News