ध्यान से मिलता है आध्यात्मिक के साथ स्वास्थ्य लाभ भी – डॉ गुप्ता

उदयपुर, 26 मार्च 2019, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक समुदाय एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में आई सी ए आर की संस्थागत विकास परियोजना के अंतर्गत स्ट्रेसफ़्री हैप्पी

 | 

ध्यान से मिलता है आध्यात्मिक के साथ स्वास्थ्य लाभ भी – डॉ गुप्ता

उदयपुर, 26 मार्च 2019, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक समुदाय एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय में आई सी ए आर की संस्थागत विकास परियोजना के अंतर्गत स्ट्रेसफ़्री हैप्पी लाइफ-हार्टफुलनेस मेडिटेशन पर 3 दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी सत्र अयोजित किये गए।

कार्यशाला की आयोजन सचिव श्रीमती आशु सेठी ने बताया कि कार्यशाला के प्रातः कालीन सत्र में हार्टफुलनेस संस्था के स्थानीय संयोजक व सहप्रध्यापक डॉ राकेश दशोरा ने तनाव मुक्ति व शारीरिक स्वास्थ्य में आध्यत्मिक योग व अच्छी नींद के महत्व पर अपनी बात कही और प्रायोगिक योगाभ्यास करवाया।

आई आई टी के पूर्व प्रोफेसर डॉ के के सक्सेना ने हार्टफुलनेस ध्यान पद्यति में दिन भर में मन मष्तिष्क पर बनी छाप, अशुद्धियों, इम्प्रैशन और मस्तिष्क की टॉक्सिसिटी को हटाने के लिए संध्याकालीन सफाई की विधि बताई। योग और ध्यान कि विधि हमे अनेक असाध्य रोगों से बचाती है। यह बात बताते हुए त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ, अनुज कोठारी ने कहा कि ध्यान से हृदय, मष्तिष्क, स्नायु, व आंतरिक शरीर की कार्यप्रणाली में सुचारुता आती है हॉर्मोन्स का संतुलन बनता है जिससे शारीरिक सौन्दर्य भी पनपता है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

शल्य चिकित्सक प्रो. एच बी गुप्ता ने बताया कि ध्यान से आध्यात्मिक लाभ के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है इसके प्रमाण मेडिकल साइंस में भी मिल चुके हैं। इससे ब्रेन का स्ट्रेस लेवल कम हो जाता है जिसके प्रभाव से पूरे सिस्टम में संतुलन आता है और विभिन्न अंग सही ढंग से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया की इससे हृदय रोग मस्तिष्क रोग, मधुमेह, गुस्से व अवसाद के नियंत्रण और दवाओं पर निर्भता में कमी देखी जाती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News