महासम्पर्क अभियान के तहत सक्रिय सदस्यों की बैठक सम्पन्न

भाजपा राणा प्रताप मण्डल द्वारा महासम्पर्क अभियान के तहत सक्रिय सदस्यों, मण्डल पदाधिकारि

 | 

महासम्पर्क अभियान के तहत सक्रिय सदस्यों की बैठक सम्पन्न

भाजपा राणा प्रताप मण्डल द्वारा महासम्पर्क अभियान के तहत सक्रिय सदस्यों, मण्डल पदाधिकारियों की बैठक सुन्दरवास स्थित सोफिया पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई।

बैठक को भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, शहर जिला महामंत्री एवं मण्डल प्रभारी डॉ. किरण जैन, महासम्पर्क अभियान जिला प्रभारी राजेन्द्र बोर्दिया, मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, जिला मंत्री करण सिंह शक्तावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम चित्तौडा, महामंत्री संजीव जैन, महासम्पर्क मण्डल प्रभारी नरेश वैष्णव, सहप्रभारी जितेन्द्र मारू ने सम्बोधित किया।

महासम्पर्क अभियान के प्रभारी राजेन्द्र बोर्दिया ने सहासम्पर्क अभियान के तहत भाजपा की ओर से दी गई जानकारी सभी कार्यकर्ताओं को बताई।

पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर सम्पर्क करने के लिए कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा ने महासम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता सम्पर्क करने के साथ सरकार की उपलब्ध्यिों को भी जनजन तक पहूंचाने की आवश्यकता बताई।

मण्डल प्रभारी एवं जिला मंहामंत्री डॉ. किरण जैन ने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रियता से इस अभियान जुट जाए एवं पूर्व में राणा प्रता मण्डल ने जिस प्रकारण रिकार्ड कायम किये है इस अभियान में भी राणा प्रताप मण्डल रिकोर्ड कायम करेगा।

महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि महासम्पर्क अभियान के साथ ही नगर निगम के विकास कार्यो की जानकारी घर घर पहूंचाए एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम हमेशा जनता के साथ अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि महासम्पर्क अभियान के निमित दी गई सामग्री प्रत्येक सक्रिय सदस्यों को फार्म भरना आवश्यक है जिससे पार्टी का आधार और अधिक मजबुत होगा।

बैठक में मण्डल अध्यक्ष मनोहर चौधरी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश व्यास, जिलामंत्री करण सिंह शक्तावत, मण्डल उपाध्यक्ष मंजु हाडा, महेश भावसर, करणमल जरोली, हेमन्त बोहरा, मण्डल मंत्री सुनिल वसीटा, गोपाल सालवी, राजेश लावटी, निर्मला साहू, नरेश पंवार, अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रचार मंत्री उमेश जोशी, भाजयुमो नेता आशुतोष दाधिच, नन्द लाल जोशी सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में भवन अनुमति समिति अध्यक्ष हंसा माली, लवदेव बागडी, प्रवीण मारवाडी, हेमा भावसार, रामेश्वर भट्ट, आशा बोर्दिया उपस्थित थे।

बैठक का संचालन महामंत्री संजीव जैन एवं धन्यवाद उपाध्यक्ष महेश भावसार ने ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News