मदरसा पैराटीचर की बैठक सम्पन्न
जिला मदरसा की मासिक बैठक आज मदरसा में जिला संयोजक सलीम हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नवनियुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चौहान का स्वागत किया गया।
| May 8, 2017, 20:56 IST
जिला मदरसा की मासिक बैठक आज मदरसा में जिला संयोजक सलीम हुसैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें नवनियुक्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चौहान का स्वागत किया गया।
सलीम हुसैन ने बताया कि बैठक में अंजुमन सदर खलील मोहम्मद, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम सहित संभाग के पैराटीचर मौजूद थे। बेठक में बताया गया कि गत 6 माह से मदरसों में पोषाहर का चैक नही मिला है, साथ ही पैराटीचरों को नियमित रूप से मानदेय भी नहीं दे पा रहे है। बैठक में नये सत्र में मदरसों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।