विधानसभा चुनाव की प्राथमिक तैयारियों को लेकर बैठक

वर्ष के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनाव की प्राथमिक तैयारियों को लेकर निर्वाचन विभाग के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद पारीक ने आज सभांग के अधिकारियों की बैठक ली।

 | 

बैठक के दौरान अधिकारियो को निर्वाचन विभाग की वेबसाइट की जानकारी व वेबसाइट पर कार्य करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभाग के अधिकरियों को वेबसाइट पर अपने क्षेत्रों की जानकारियां उपलब्ध कराने के लिये निर्देश दिये गये। 

विधानसभा चुनाव की प्राथमिक तैयारियों को लेकर बैठक

जिले की 8 विधानसभाओं के मैप के माध्यम से भी अधिकरियों को क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कलेक्ट्री के सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला कलेक्टर विकास. एस. भाले, एडीएम बी आर भाटी, मोहम्मद यासीन पठान, सत्यनारायण आचार्य सहित संभाग के सभी जिलों के अति.जिला कलेक्टर व उपखण्ड अधिकारी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News