जेल भरो कार्यक्रम’ की रणनीति को लेकर बैठक
भाजपा देहात की ओर से गुरूवार को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी ‘जेल भरो कार्यक्रम’ को लेकर बैठक रखी गई।

भाजपा देहात की ओर से गुरूवार को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में आगामी ‘जेल भरो कार्यक्रम’ को लेकर बैठक रखी गई।
बैठक के दौरान देहात कार्यकारिणी को 3000 एवं शहर कार्यकारिणी को 1000 कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी का लक्ष्य दिया गया।
इस दौरान भाजपा नेता मांगीलाल जोशी ने पदाधिकारियों को आगामी 26 जून को होने वाले को लेकर ‘जेल भरो कार्यक्रम‘ में ज्यादा से ज्यादा कार्यकताओं को लाने के आह्वान किया।
जिले के सभी मण्डलों के कार्यकर्ता इस प्रदेशव्यापी गिरफ़्तारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
26 जुन को सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय मे एकत्र होकर जुलूस के रूप् में उदियापोल, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेगी, जहां पर आम सभा का आयोजन किया जाएगे।
बैठक के दौरान 5 जलाई से 10 जुलाई के बीच जिले के सभी मण्डलों पर कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किये जाएँगे। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने सम्मेलन की तैयारियों का भी फीडबैक लिया।
बैठक के दौरान गीता पटेल, शांतिलाल चपलोत सहित देहात व मण्डलों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।