राजस्थान किसान आयोग के साथ बैठक कल
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव एल. एन. मंत्री ने बताया कि बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय सचिवालय मे प्रात: 10.30 पर राजस्थान किसान आयोग के सदस्य विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष नारायण सिंह एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल बैठक को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन. एस. राठौड, अनुसंधान निदेशक डॉ. पी. एल. मालीवाल एवं प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. आई. जे. माथुर क्रमश: कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान व कृषि प्रसार कार्यक्रमों की गतिविधियों और योजनाओं पर पावर पोइंट प्रस्तुतियों द्वारा प्रकाश डालेंगे।
बैठक मे विश्वविद्यालय एवं प्रदेश की कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मात्स्यकी इत्यादि की वस्तुस्थिति एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाऐगी। इस विचार विमर्श मे उभरे विभिन्न मुद्दों व समस्याओं को आयोग द्वारा प्रतिवेदन के रूप मे राज्य सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।