मेगा मैराथन दौड़ व साईकिलिस्टि का उदयपुर में हुआ स्वागत
उदयपुर 25 जनवरी 2020। महिलाओं व बच्चों की तस्करी के खिलाफ सामाजिक कार्यो का बढ़़ावा देने के लिये मुबंई से दिल्ली के लिये रवाना हुई मेगा मैराथन व साईकिलिंग के सदस्यों का आज उदयपुर पंहुचने पर इनरव्हील क्लब उदयपुर की ओर से स्वागत किया गया।
क्लब अध्यक्ष रेखा भाणावत ने बताया कि देश में प्रति वर्ष 2 मिलीयन से अधिक महिलाओं व बच्चों की तस्करी होती है। उपरोक्त के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह मैराथन एवं साईकिलिंग आयोजित की जा रही है। आज शहर के विभिन्न स्कूलों में जा कर बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी।
यह मैराथन 1450 किमी. की यात्रा पूरी करेगी। प्रतिदिन 95 किमी. की यात्रा पूरी की जायेगी। मुख्य में टीम में 8 सदस्य है। इस दल में 2 अमेरीकी के अलावा 6 भारतीय शामिल है। टीम के सदस्य कर्नाटक, बंगाल, केरल, तमिलनाडु के है।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान, हरियाणा,होती हुई दिल्ली पंहुचेगी। अब तक 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इस सन्दर्भ में जानकारी दी जा चुकी है।