Amazon-Flipkart पर मेगा सेल शुरू ! फोन से लेकर फ्रिज पर मिल रही भारी छूट

 | 
Amazon-Flipkart पर मेगा सेल शुरू ! फोन से लेकर फ्रिज पर मिल रही भारी छूट 

Udaipur Times, Amazon- Flipkart Sale Start : ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जुलाई के पहले शुक्रवार की शुरुआत Amazon India और Flipkart पर बड़े सेल के साथ हुई है। Amazon पर प्राइम मेंबर्स और Flipkart पर ब्लैक और प्लस मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस शुरू हो गया है। वहीं, 4 जुलाई से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए खुल जाएगा। फ्लिपकार्ट का GOAT सेल और अमेजन का Prime Day Sale ग्राहकों को स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस पर बंपर छूट दे रहा है।

स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं बंपर ऑफर्स 

सेल के दौरान कई प्रीमियम स्मार्टफोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। Amazon सेल में Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर 84,999 रुपये हो गई है। यह फोन पिछले साल करीब 1.30 लाख रुपये में लॉन्च हुआ था। Amazon सेल में OnePlus 13 कुछ शर्तों के साथ 54,999 रुपये में उपलब्ध है। OnePlus 13s भी Amazon सेल में 54,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 फ्लिपकार्ट GOAT सेल में करीब 76 हजार रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 82,990 रुपये थी। फ्लिपकॉर्ट( Flipkart) सेल में दूसरे iPhone पर भी जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं।

होम अप्लायंस (Home Appliances) पर भी भारी छूट

Amazon सेल के दौरान वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और अन्य होम अप्लायंस पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। वहीं, Amazon  ब्रांड के उत्पादों पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज का भी फायदा

दोनों सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन या डिवाइस को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है। अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए बचत का शानदार मौका साबित हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News