जमकर बरसे मेघ, जयसमंद में सर्वाधिक 136 मिमी वर्षा दर्ज

उदयपुर, 19 जून 2019 जिले में जारी प्री-मानसून के तहत मंगलवार देर रात तक मेघ बरसते रहे और बुधवार की अलसुबह बरसात का यह दौर जारी रहा। जिले में सर्वाधिक वर्ष जयसमंद पर 136 मिमी बरसी जबकि शहर में बादलो ने 72 मिमी बारिश बरसाई। वहीँ अगर संभाग की बात की जाये तो चित्तौड़गढ़ में बादल जमकर मेहरबान रहे।

 | 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे बीते चौबीस घण्टों के दौरान सर्वाधिक 136 मिमी वर्षा जयसमंद जलाशय पर दर्ज हुई। जल संसाधन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि में सई डेम पर 36 मिमी एवं उदयपुर में 72 मिमी बरसात दर्ज की गई।

जिले के अन्य जलाशयों सलुम्बर में 92 मिमी, स्वरूपसागर व नाई में 48-48 मिमी, उदयसागर व सेमारी में 110-110 मिमी, वल्लभनगर में 91 मिमी, बागोलिया बांध पर 70 मिमी, गोगुन्दा व कोटड़ा में 74-74 मिमी, केजड़ व ऋषभदेव में 80-80 मिमी, ओगणा में 44 मिमी, देवास बांध पर 22 मिमी, डाया सोमपिकअप बांध व झाड़ोल में 55-55 मिमी, सोमकागदर में 64 मिमी, मदार में 33 मिमी, खेरवाड़ा में 40 मिमी व बावलवाड़ा जलाशय पर 50 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News