लेकसिटी में दोपहर बाद जमकर बरसे मेघा
शहर के आज दोपहर को तेज़ धूप के बाद मौसम ने करवट लेते हुए और चार बजे के करीब जमकर बरसात हुई। शहर में आधे से पौने घण्टे तक तेज़ बरसात हुई। जिससे सारा शहर जलमग्न हो गया।

उदयपुर 21 सितम्बर 2019, शहर के आज दोपहर को तेज़ धूप के बाद मौसम ने करवट लेते हुए और चार बजे के करीब जमकर बरसात हुई। शहर में आधे से पौने घण्टे तक तेज़ बरसात हुई। जिससे सारा शहर जलमग्न हो गया।
शहर में पानी की निकासी सही नहीं होने और जगह जगह खडडे होने से शहर के अंदरूनी हिस्से में पानी भर गया। जिससे दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को खासी मशक्कतों का सामना कर पड़ा।
मौसम विभाग की माने अभी दो दिन और तेज़ एवं भारी वर्षा की चेतावनी है। इधर शहर की पिछोला, स्वरुपसागर, फतेहसागर, गोवर्धन सागर, और उदयसागर झीले लबालब पहले ही हो चुकी है जबकि बड़ी झील का जलस्तर भी लगभग 26 फिट के पार हो गया है। यदि मानसून की मेहरबानी जारी रही रही इस साल बड़ी झील भी छलकते हुए शहरवासी देख सकेंगे। हालाँकि बड़ी झील को छलकने में अभी 6 फिट पानी की और दरकार है।

