मेघवाल समाज का दूसरा सामूहिक विवाह समारोह 24 नवम्बर को

मेघवाल समाज सेवा समिति के तत्वाधान में 24 नवम्बर को समाज का दूसरा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा।

 | 

मेघवाल समाज सेवा समिति के तत्वाधान में 24 नवम्बर को समाज का दूसरा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा।

सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश लाल मेघवाल ने बताया की समारोह टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा, अभी तक आठ जोडों के नाम रजिस्टर्ड हो चुके हैं, साथ ही नाम आने अभी जारी हैं, मेघवाल ने जानकारी में यह भी बताया कि इस समारोह में लगभग 15 जोड़े परिणय सूत्र में जुड़ेंगे।

मेघवाल ने जानकारी दी की समारोह को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक 20 नवम्बर को होगी, जिसमें समारोह के विषय पर रणनीति बनाई जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News