‘मयुरी 2013-14’ में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

शहर के भूपाल नोबल्स कन्या महाविद्यालय में ‘मयुरी 2013-14’ के तत्वाधान में आज मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें करीब 40 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं द्वारा मतदाताओ को मतदान का महत्त्व बताने के लिए छात्राओ ने जागरूकता रैली निकाली गई।

 | 

छात्राओं की रैली को प्राचार्य प्रो.एन.एल.शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर महाविद्यालय से रवाना किया। यह रैली बीएन गर्ल्स कॉलेज से रवाना होकर सेवाआश्रम चौराहे तक निकली। रैली का संचालन विज्ञान प्रभारी डॉ. रश्मि सिंह एवं सह छात्रा कन्या अधिष्ठाता मैना जैन ने किया, जिसमें विभिन्न संकाय सदस्यों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

महाविद्यालय मंच पर आयोजित मेहदी प्रतियोगिता में पायल आसाव (एमएससी उत्तरार्द्ध) प्रथम, हर्षिता सुराणा (तृतीय वर्ष वाणिज्य) द्वितीय, निकिता किंगरानी (बीसीए द्वितीय वर्ष) और  भाविका जैन (बीएससी तृतीय वर्ष) तृतीय रहीं।

इस दौरान प्रो. एन.एल. शर्मा,  उपाचार्य डॉ. रेणु राठौड़,  छात्रा कल्याण अधिष्ठाता डॉ. रश्मि सिंह,  सहछात्रा कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मैना जैन, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. कंचन राठौड़ व कला संकाय प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह रावलोत उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News