स्नेहमिलन में गूंजे गीतों के सुर

सृजन द स्पार्क का स्नेह मिलन समारोह भुवाणा सिथत लोट्स गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी पुलिस प्रसन्न कुमार खमसेरा थे। अध्यक्ष पी. एस. तलेसरा ने बताया कि इस अवसर पर महिला-पुरूष सदस्यों द्वारा फिल्मी गीतों एवं ग़ज़लों की प्रस्तुति पर सभी झूम उठे।

 | 

समारोह में सचिव अब्बास अली बन्दुक वाला, राजेन्द्र शर्मा, दिनेश कटारिया, राजेश खमेसरा, उमेश मनवानी, इकराम कुरैशी, मनीष बाहेती, प्रकाश लोढ़़ा, हेमंत भगवानी ने अपनी सुरीली आवाज में गानों की प्रस्तुतिंया दी।

Download the UT Android App for more news and updates fromUdaipur

सचिव अब्बास अली बन्दुक वाला ने बताया कि इस अवसर पर डाॅ. लक्ष्मणसिंह झाला, अनुपम देवपुरा, विजेन्द्र बापना, प्रकाश छाबड़ा, कैलाश सिंघवी को सृजन द स्पार्क में नये सदस्य के रूप में शामिल किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News