रोटरी क्लब मेवाड़ के सदस्यों ने लिया संकल्प

रोटरी क्लब मेवाड़ के सदस्यों द्वारा आज महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जरूरतमंदो के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संकल्प लिया वे मांग पर तुरन्त रक्तदान करेंगेें ताकि रक्त व्यर्थ न जाकर समय पर जरूरतमंदो के काम आवें।

 | 

क्लब सचिव चेतनप्रकाश जैन ने बताया कि क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता की अगुवाई में क्लब सदस्यों ने आज स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक में पिछले काफी समय से एकत्रित रक्त को सुरक्षित रखने हेत एक रेफ्रिजरेटर की जरूरत महूसस की जा रही थी जिसे आज रोटरी क्लब मेवाड़ ने प्रदान कर पूरी की।

इस अवसर पर संरक्षक हसंराज चौधरी, क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता,योगेश पगारिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News