मुस्लिम महासभा का सदस्यता अभियान
आज अलीपुरा स्थित रजा बाग में मुस्लिम महासभा का सदस्यता अभियान का
आज अलीपुरा स्थित रजा बाग में मुस्लिम महासभा का सदस्यता अभियान का आगाज हुआ। अभियान में उदयपुर संभाग के सभी शहर एवं तहसील के अध्यक्ष मौजूद थे।
प्रोग्राम की शुरूआत तिलावते कुरआन से की गई। अतिथिगण में महासभा के प्रदेश महासचिव हबीबुर्रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष, संभागीय अध्यक्ष हनीफ खान एवं समाजसेवी डी.आई. खान उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक चंचल ने किया। अभियान में सबसे ज्यादा जोर शिक्षा और रोजगार पर दिया गया। प्रदेश महासचिव हबीबुर्रहमान ने मदरसो का रजिस्ट्रेशन करवाकर मौहल्ले के बच्चों को दीनी तालीम दिलवाने के लिए कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्ष ने कहा कि हमें हमारे समाज के सभी वर्गो पर कार्य करना होगा और मुख्य जोर शिक्षा पर देना होगा। महासभा आने वाले 4 महिने उदयपुर शहर के सभी मुस्लिम मोहल्लो में सर्वे करके उन बच्चों का स्कूल में एडमिशन करवाएगी, जो बच्चे किसी वजह से स्कूल नहीं जा पाते।
प्रदेश युथ संयेाजक इरफान मुल्तानी ने शहर में 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक 5000 सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा और आज 400 लोगो का सदस्यता फार्म भरा गया। उदयपुर जिला युथ कमेटी का गठन 26 जनवरी को किया जाएगा।