बलात्कार के झूठे मुकदमे के खिलाफ ज्ञापन
आज समस्त राजपूत समाज, रावलिया खुर्द के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को बलात्कार के झूठे मुकदमे के खिलाफ ज्ञापन सोंपा।

आज समस्त राजपूत समाज, रावलिया खुर्द के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को बलात्कार के झूठे मुकदमे के खिलाफ ज्ञापन सोंपा।
जानकारी है कि गोगुन्दा थाने में एक महिला ने 4 जनवरी को भंवर सिंह पुत्र देवीसिंह निवासी रावलिया खुर्द के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। समाज के लोगों ने ज्ञापन में बताया है कि महिला ने भंवर सिंह के खिलाफ राजनैतिक द्वेषता कि वजह से झूठे मुकदमे में फसाया है।
ज्ञापन की जानकारी अनुसार महिला ने बलात्कार की घटना 25 दिसम्बर की बताई थी, परन्तु उस दिन भंवर सिंह अपनी रिश्तेदार की मृत्यु की बैठक में गया हुआ था। जानकारी है कि भंवर सिंह ने महिला की अतिक्रमण की हुई भूमि को उप-जिला कलेक्टर व तहसीलदार गोगुन्दा को शिकायत कर खाली करवाया था, जिसके चलते महिला ने भंवर सिंह पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। समाज बंधुओ ने ज्ञापन के जरिए इस झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जाँच की मांग की है।