ईदमिलादुन्नबी पर शराब की दुकाने बन्द करवाने हेतु ज्ञापन

आज मुस्लिम महासभा राजस्थान के संभागीय उपाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी के नेतृत्व ईदमिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को बन्द रखवाने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोंपा।

 | 

आज मुस्लिम महासभा राजस्थान के संभागीय उपाध्यक्ष अख्तर अली सिद्दीकी के नेतृत्व ईदमिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को बन्द रखवाने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोंपा।

सिद्दीकी ने बताया कि ईदमिलादुन्नबी के दिन रसूल हुजुर मोहम्मद का जन्म दिवस होने के कारण समाज के लोग श्रद्धा से पुरे शहर में जुलुस निकालते हैं। इस पावन पर्व के दिन शहर में अमन एंव शांति कायम रखने के लिए सभी शराब की दुकानों को बन्द रखवाने की गुजारिश की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News